सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   middle-aged man sleeping outside his house was brutally murdered with a sharp weapon

Kaushambi : घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, गांव में सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

middle-aged man sleeping outside his house was brutally murdered with a sharp weapon
वृद्ध की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


कानेमई गांव निवासी गणेश प्रसाद लोधी (55) पुत्र स्व. दशरथ लाल उर्फ ननकू, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह रविवार रात वह गांव के बाहर बने अपने मकान के सामने टीन शेड के नीचे चारपाई पर अकेले सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके सिर और कनपटी पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब पुत्र राहुल और पत्नी वंदना देवी मौके पर पहुंचे तो शव खून से सना देख चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना राहुल ने पुलिस को दी। मौके पर एडिशनल एसपी राजेश सिंह, सीओ सिराथू संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, फोरेंसिक टीम व अजुहा चौकी प्रभारी ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार मृतक के पारिवारिक और सामाजिक विवादों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुराने विवाद, पारिवारिक परिस्थितियों और हालिया घटनाओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed