सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When the body gave up, the old age home became a support.

Kaushambi News: जब शरीर ने दिया जवाब, तब वृद्धाश्रम बना सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
When the body gave up, the old age home became a support.
विज्ञापन
जीवन के करीब 70 वर्ष एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक वृद्ध दंपति के लिए बुढ़ापा अभिशाप बन गया। जीवन भर मेहनत-मजदूरी कर दोनों ने जैसे-तैसे अपना घर-संसार बसाए रखा। लेकिन, भरोसे और बहकावे ने उनसे सब कुछ छीन लिया।
Trending Videos

सरसवां ब्लॉक के अमरूपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामदीन और उनकी पत्नी पितनी के पास कभी गुजर-बसर के लिए करीब तीन बीघा खेती थी। घर-द्वार भी था। संतान नहीं होने के कारण गांव के लोगों पर उनका पूरा भरोसा था। शुरुआती दौर में ग्रामीण उनकी मदद भी करते रहे। दंपति भी गांवदारी निभाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों ने बुजुर्ग दंपति को बुढ़ापे में सहारा देने का भरोसा दिलाकर उनसे खेत आदि खरीद लिए। समय बीतने के साथ हालात बदलते चले गए। कुछ माह पूर्व दोनों मंझनपुर तहसील क्षेत्र के जजौली गांव के पास आकर रहने लगे। इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान कृपाशंकर त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद आलोक राय गांव पहुंचे। दोनों बुजुर्गों को अपने साथ वृद्धाश्रम ले आए। अब वृद्धाश्रम ही उनका स्थायी ठिकाना बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed