{"_id":"697fb14b37005d36dd0b0b92","slug":"wedding-season-to-begin-in-three-days-increasing-activity-in-guest-houses-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-135890-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा सहालग, गेस्ट हाउसों में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा सहालग, गेस्ट हाउसों में बढ़ी हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर में सजकर तैयार हुआ गेस्ट हॉउस। संवाद
विज्ञापन
पांच फरवरी से सहालग शुरू होने के चलते गेस्ट हाउसों में साफ सफाई का काम तेजी से शुरू हो चुका है। साज-सजावट भी हो रही है। संचालकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। करीब एक माह से सन्नाटा छाए रहने के बाद अब गेस्ट हाउस में रौनक लौटने वाली है।
पांच दिसंबर के बाद शादी विवाह ठप हो गए थे। करीब दो महीने बाद पांच फरवरी से शादी के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। शादी की तैयारी को लेकर लोग तेजी से जुटे हैं। बाजारों में चहल-पहल एक बार फिर से बढ़ गई है। गेस्ट हाउस संचालक तैयारियों में जुट गए हैं। ज्यादातर गेस्ट हाउस बुक भी हो चुके हैं।
करारी क्षेत्र में करीब 25 गेस्ट हाउस हैं। इनमें से ज्यादातर गेस्ट हाउस में 40 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक बुकिंग होती है। गुवारा तैयबपुर स्थित गेस्ट हाउस संचालक सुधांशु यादव ने बताया कि छोटे कार्यक्रमों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फरवरी माह में लगभग 12 शुभ मुहूर्त हैं। इसलिए हर कोई समय से पहले बुकिंग कराना चाहता है। अब तक दस बुकिंग की जा चुकी है।
करारी स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक बच्चा सिंह कुशवाहा ने बताया कि फरवरी में गेस्ट हाउस किसी भी शुभ मुहूर्त वाले दिन खाली नहीं हैं। मार्च और इसके बाद के शुभ मुहूर्त की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लगातार लोग गेस्ट हाउस देखने और बुक कराने आ रहे हैं लेकिन एक ही तिथि होने के कारण कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
Trending Videos