{"_id":"69b706b420babedc550c3575","slug":"middle-aged-mans-body-found-hanging-in-garden-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-138068-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बगीचे में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बगीचे में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बगीचे में फंदे से लटका मिला किसान, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़- संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के ककराबाद गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ककराबाद गांव निवासी नरेश (48) पुत्र बहोरी खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी नरेशनी के अलावा तीन बेटे और बेटियां हैं। पत्नी के अनुसार, नरेश कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। वह शनिवार रात से ही घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह गांव के बाहर गौरेया वीर बाबा ककरहा के पास बगीचे में एक पेड़ से उनका शव रस्सी के सहारे लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। हालांकि नरेश की मौत के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos