{"_id":"69b5b57c0af6c0946300e6b8","slug":"miscreants-snatched-a-locket-from-a-woman-riding-an-e-rickshaw-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-138046-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरेराह बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला से छीना लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरेराह बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला से छीना लॉकेट
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के पास सरेराह बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला पर झपट्टा मारकर लाकेट छीन कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर के मुताबिक सरायअकिल कस्बे के सीतापुर मौलवीगंज मोहल्ले के मनोज कुमार पुत्र सूरजबली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर पर वैवाहिक आयोजन था। कार्यक्रम में सैनी कोतवाली के टांडा गांव की उनकी बुआ की बेटी गुड़िया पत्नी सोहनलाल भी शामिल होने आई थी। शुक्रवार दोपहर वह ई-रिक्शा से वापस मायके मंझनपुर कस्बे के नेता नगर मुहल्ला जा रही थी। जैसे ही वह करारी क्षेत्र के लक्ष्मणपुर तिराहे के पास पहुंची।
उसी समय पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने का लाकेट छीनकर मंझनपुर की तरफ तेज रफ्तार में भाग निकले।
Trending Videos
उसी समय पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने का लाकेट छीनकर मंझनपुर की तरफ तेज रफ्तार में भाग निकले।