{"_id":"69b84bcd7a6aec6639073c1b","slug":"mosquitoes-are-increasing-due-to-dirt-and-waterlogging-people-are-worried-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138134-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंदगी और जलभराव से मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंदगी और जलभराव से मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नं.10 फकीराबाद में नाली जाम होने की वजह से सड़क पर बहता गंदा पानी- संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और रात में लोगों की नींद हराम हो गई है। नगर पंचायत की ओर से हर वर्ष राज्य वित्त से करीब तीन लाख रुपये फॉगिंग और दवा के छिड़काव पर खर्च किए जाने का दावा है। लेकिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
नगर पंचायत सरायअकिल में कुल 13 वार्ड हैं और अधिकांश वार्डों में गंदगी और मच्छरों की समस्या गंभीर बनी हुई है। खासकर वार्ड नंबर 10 फकीराबाद, वार्ड नंबर तीन मौलवीगंज और वार्ड नंबर सात शांति नगर की स्थिति काफी खराब है।
इन इलाकों में जगह-जगह जलभराव, कूड़े के ढेर और टूटी नालियां समस्या का प्रमुख कारण हैं। स्थानीय निवासी दिलीप, रामशरण, सरिता देवी, का कहना है कि नगर पंचायत लोगों से भारी भरकम टैक्स वसूल रही है, लेकिन सुविधाएं गांव से भी बदतर हैं।
वहीं, शांति नगर निवासी अमित केशरवानी और गांधी नगर मोहल्ला निवासी पूजा देवी, अंकुर मिश्रा और मौलवीगंज निवासी दिलीप कुमार का कहना है कि कई महीनों से फॉगिंग नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को मच्छरों के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
अपने जीवन काल में मोहल्ले में कभी फॉगिंग का धुआं देखा ही नहीं है और न ही कभी दवा का छिड़काव हुआ है। - वाहिद अली, फकीराबाद
मोहल्ले में जगह जगह गंदगी व जल जमाव से मच्छरों ने रात-दिन परेशान कर रखा है। मोहल्ले में कभी फॉगिंग व दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। - जितेंद्र कुमार, वार्ड नं. 7 गांधी नगर
फॉगिंग मशीन खराब थी, जिसकी रिपेयरिंग कराई जा रही है। जल्द ही प्रत्येक वार्डों में फॉगिंग व दवा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही जिन जगहों पर गंदगी फैली है वहां सफाई कर्मियों को भेजकर साफ-सफाई कराई जाएगी। - ईओ सुभाष चंद्र सिंह,सराय अकिल।
Trending Videos