सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother had said- Come quickly son, we will bring soil and eat pudding

Kaushambi News: मां बोली थी- जल्दी चलो बेटा, मिट्टी लाकर हलवा खाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mother had said- Come quickly son, we will bring soil and eat pudding
विज्ञापन
चकथामा गांव में रविवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। हादसे में गीता देवी पत्नी लल्लू और उनकी बेटी अंकिता की मौत हो गई, जबकि बेटा अंकित (10) घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती अंकित अब भी इस बात से अनजान है कि उसकी मां और छोटी बहन इस दुनिया में नहीं रहीं।
Trending Videos


अस्पताल के बेड पर लेटे अंकित ने नम आंखों से बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी थी। सुबह उसकी मां गीता देवी ने चूल्हे पर गाजर उबालने के लिए कढ़ाई चढ़ाई थी और कहा था कि बेटा जल्दी चलो, मिट्टी लाकर फिर हलवा बनाकर खाएंगे। इसके बाद वह मां और छोटी बहन अंकिता के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर मिट्टी के टीले पर मिट्टी लेने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि वह टीले के बाहर बैठा था और मां अंदर मिट्टी खोद रही थीं। मां ने कहा था कि वह मिट्टी भरकर देगी और वह उसे घर पहुंचा देगा। मिट्टी के इंतजार में अंकित बैठा ही था कि तभी अचानक भरभराकर मिट्टी का बड़ा टीला गिर पड़ा और उसकी मां, बहन समेत अन्य दो महिलाएं उसके नीचे दब गईं। अंकित भी उसकी चपेट में आ गया। उसका शरीर मिट्टी के बड़े ढेर में दब गया, केवल चेहरा बाहर रह गया।

वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और किसी तरह उसे बाहर निकाला। उसके सिर, दोनों पैरों और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि अंकित के पिता लल्लू मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह करीब 25 दिन पहले ही काम पर लौटे थे। घटना की सूचना मिलते ही वह मुंबई से ट्रेन पकड़कर घर के लिए रवाना हो गए। लल्लू के आने पर सोमवार को पत्नी व बेटी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस में जाना चाहती थी छोटी बहन

अंकित और उसकी बहन मंझनपुर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे। अंकित ने बताया कि उसकी मां हमेशा कहती थीं कि बेटा खूब मन लगाकर पढ़ना, पढ़ाई से कभी पीछे मत हटना। वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है, जबकि उसकी छोटी बहन पुलिस बनने का सपना देखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed