सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One killed, three injured in bike collision

Kaushambi News: बाइक भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in bike collision
विज्ञापन
कोखराज के असवा मनौरी मोड़ पर रविवार की शाम को तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवती समेत दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जान गंवाने वाला युवक अजय हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
Trending Videos


परसरा निवासी अजय कुमार (25) वर्ष पुत्र नींबू लाल व छोटी बहन निशा देवी (16) को लेकर चरवा में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में चरवा की तरफ से आ रहे बाइक सवार विनोद (26) और उसका चचेरा भाई आदर्श गुप्ता (27) बाइक से आ रहे थे। मनौरी मोड़ पर दोनों की बाइक सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादेस में जान गंवाने वाले अजय की बहन और दूसरी बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद और निशा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज। पुलिस ने अजय के घर वालों को हादसे की सूचना दी। घर वालों ने बताया कि अजय तीन भाइयों व तीन बहनों के बीच में भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर पर रहकर ही काम करता था।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed