सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Parking problem in the district court, lawyers and complainants are troubled.

Kaushambi News: जिला कचहरी में पार्किंग की समस्या, अधिवक्ता व फरियादी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Parking problem in the district court, lawyers and complainants are troubled.
तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन
विज्ञापन
जिला कचहरी में बढ़ती वाहनों की संख्या और पार्किंग की समस्या से अधिवक्ता, फरियादी समेत अन्य लोग परेशान हैं। जिस स्थान पर नगर पालिका मंझनपुर ने पार्किंग की सुविधा दी है। वह अब पर्याप्त नहीं है। ऐसे में अब वकीलों ने नहर की पटरी व न्यायालय की दीवार के बीच नया पार्किंग स्थल बनाएं जाने की मांग की है।
Trending Videos

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्र ने बताया कि वकीलों के सामने सबसे बड़ी समस्या जाम की है। यहां रोज सैकड़ों की संख्या में सड़क के किनारे वाहन खड़े होते है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईंधाम कालोनी में रहने वाले राहुल, मनोज कुमार व राजू ने बताया कि उनके परिवार के लोगों का कचहरी के सामने से आना जाना होता है। रोज जाम लगने से बचने के लिए उनको व परिवार के अन्य लोगों को करीब एक किमी का चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है।
विकास भवन और कचहरी आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होने से जाम लगा रहता है। इसके लिए केवल नहर की पटरी की ओर नई पार्किंग को विकसित करना ही एक विकल्प है। - तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन
कचहरी में जाम की परेशानी से वकीलों को रोज जूझना होता है। वादकारी व अन्य लोगों को तो केवल एक दिन ही आना होता है। वकील रोज आते हैं और परेशान होते हैं। ऐसे में इसका समाधान जरूरी है। - गौरव कुमार पांडेय, अधिवक्ता

तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन

तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन

तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन

तुषार तिवारी, महामंत्री बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed