सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant woman dies in private hospital, husband accuses doctor of negligence

Kaushambi News: प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत, पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in private hospital, husband accuses doctor of negligence
विज्ञापन
मंझनपुर क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव की प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था
Trending Videos

पति अनुज पांडेय के अनुसार 25 वर्षीय पत्नी शिवानी की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई। बच्चे को जन्म देने के बाद शिवानी को रक्तस्राव शुरू हुआ, लेकिन डॉक्टर ने समय पर पर्याप्त देखभाल नहीं की। इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन रास्ते में स्थित समदा रोड अस्पताल में बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज पांडे ने बताया कि अस्पताल के कर्मियों ने शुरुआती समय में गंभीर स्थिति को ठीक से नहीं समझा और उचित इंतजाम नहीं किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट आने पर मामले की जांच की जाएगी।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और क्षेत्रीय सीएचसी में प्रसूति महिलाओं का इलाज कराने का प्रयास करें और निजी अस्पतालों में जाने से बचें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed