सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparations for the Navratri fair are in full swing, with security and health arrangements being foolproof.

Kaushambi News: नवरात्र मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक इंतजाम पुख्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Navratri fair are in full swing, with security and health arrangements being foolproof.
कड़ा के शीतला धाम में नवरात्रि को लेकर सज रही दुकानें।  स्रोत : समिति
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को लेकर कड़ा धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर की सजावट का कार्य भी शुरू हो गया है। साथ ही मंदिर प्रबंध समिति के साथ प्रशासन और विभिन्न विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
Trending Videos

मंदिर समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडा समाज के करीब 15 वॉलिंटियर तैनात रहेंगे, जो दर्शन व्यवस्था में सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक निरीक्षक, 34 उपनिरीक्षक, 51 हेड कांस्टेबल, 80 आरक्षी, तीन महिला उपनिरीक्षक और 26 महिला आरक्षी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस, जल पुलिस, फायर सर्विस और पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। मेले की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम की ओर से लगभग 50 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए छह पानी के टैंकर और पार्किंग स्थलों पर बायो टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 से 27 मार्च तक मेले में 24 घंटे स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही एक मोबाइल मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। वहीं, बिजली विभाग की ओर से पूरे कड़ा धाम परिसर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। समिति की ओर से कालेश्वर घाट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने और मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की गई है।
नवरात्र से पहले मंदिरों में साफ-सफाई व सजावट शुरू
:: चैत्र नवरात्र को लेकर नगर के दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बने शिव मंदिर, मशुरिया देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं, मनोकामना सिद्ध वासुकी नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य विपिन कृष्ण महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कड़ा के शीतला धाम में नवरात्रि को लेकर सज रही दुकानें।  स्रोत : समिति

कड़ा के शीतला धाम में नवरात्रि को लेकर सज रही दुकानें।  स्रोत : समिति

कड़ा के शीतला धाम में नवरात्रि को लेकर सज रही दुकानें।  स्रोत : समिति

कड़ा के शीतला धाम में नवरात्रि को लेकर सज रही दुकानें।  स्रोत : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed