{"_id":"69b707aa5255e516c60d346b","slug":"queue-at-the-agency-since-morningconsumers-kept-wandering-for-cylinders-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138107-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सुबह से एजेंसी पर कतार...सिलिंडर के लिए भटकते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सुबह से एजेंसी पर कतार...सिलिंडर के लिए भटकते रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी के बाहर उपभोक्तों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को रविवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मंझनपुर के सिराथू रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय से न होने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
:: घर में दो सिलिंडर हैं, लेकिन एक की गैस दस दिन पहले खत्म हो गई है। पति रोज एजेंसी जाकर लाइन में लगते हैं, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। - नीतू देवी।
:: पहले गैस की बढ़ती कीमत से परेशानी थी, अब सिलिंडर न मिलने से और दिक्कत हो रही है। शादियों का सीजन चल रहा है, जिनके घर में शादी है वे ज्यादा परेशान हैं। - अंजना द्विवेदी
:: पांच दिनों से घर में गैस खत्म है। दो दिन से रोज एजेंसी आ रहे हैं, लेकिन बिना सिलिंडर के ही वापस लौटना पड़ता है। इससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। - अफरोज अहमद।
:: सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी की लाइन में खड़े थे। दोपहर बाद बताया गया कि आज सिलिंडर नहीं मिलेगा और कल आना पड़ेगा। - शुभम मौर्य।
Trending Videos