{"_id":"69c43572ecc4bb76210e58a7","slug":"roadways-bus-does-not-stop-at-charwa-increasing-the-trouble-of-passengers-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138692-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चरवा में नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चरवा में नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रोडवेज बसों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्र से होकर रोजाना बसें गुजरती हैं, लेकिन चरवा में न रुकने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंझनपुर से निकलकर असवां बाइपास होते हुए सिरियांवा, अरई और बेरुआ मार्ग से सुबह करीब सात बजे बस चरवा पहुंचती है, लेकिन बिना रुके आगे निकल जाती है। वहीं, दूसरी बस प्रयागराज से चलकर सैयद सरावां बाइपास होते हुए मिरकुंडी मार्ग से शाम करीब छह बजे चरवा पहुंचती है, लेकिन उसका भी ठहराव नहीं है।
यात्री शारदा प्रसाद गर्ग का कहना है कि बसें कस्बे से गुजरती हैं, लेकिन रुकती नहीं हैं, जिससे मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। लवकुश कुमार करवारिया ने बताया कि बसों के न रुकने से छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मुनीन शुक्ला ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
:: चरवा में बसों के न रुकने की जानकारी मिली है। संबंधित चालक-परिचालक से बात कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही चरवा में बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
Trending Videos