{"_id":"69b7080cd15705d072088701","slug":"safe-delivery-at-sirathu-chc-superintendents-wife-gives-birth-to-a-son-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138098-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू सीएचसी में सुरक्षित प्रसव, अधीक्षक की पत्नी ने दिया पुत्र को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू सीएचसी में सुरक्षित प्रसव, अधीक्षक की पत्नी ने दिया पुत्र को जन्म
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिराथू सीएचसी में प्रसूता से उनका हाल जानते सीएमओ। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से सिराथू सीएचसी के पूर्व अधीक्षक ने एक मिसाल पेश की है। उनकी पत्नी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में सीजेरियन प्रसव के जरिए पुत्र को जन्म दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व अधीक्षक डॉ. औचित्य सिंह इस समय आगरा में सोनोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी पत्नी नेहा सिंह सिराथू में किराये के मकान में रह रही थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर डॉ. औचित्य सिंह ने उन्हें सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।
अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी की देखरेख में डॉ. आशीष कुमार और डॉ. ललित सिंह (एनेस्थेटिक) की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। इसके बाद नेहा सिंह ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
:: सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव और बेहतर उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सिराथू सीएचसी में सफल सीजेरियन प्रसव इसका उदाहरण है। हमारी कोशिश है, कि अधिक से अधिक लोग सरकारी अस्पतालों की सेवाओं का लाभ उठाएं और प्रसव भी यहीं कराएं। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
Trending Videos