सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young woman was found hanging; she was to be married in July.

Kaushambi News: फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, जुलाई में होनी थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging; she was to be married in July.
विज्ञापन
क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 18 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मनीषा की शादी आगामी जुलाई माह में होनी थी।
Trending Videos

रसूलपुर बड़गांव निवासी श्रीश्याम घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। मनीषा (18) उनकी तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। परिजनों के अनुसार नवरात्र के पहले दिन मां घर से थोड़ी दूर स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी। इस दौरान मनीषा घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब मां कमला देवी पूजा कर घर लौटीं तो उन्होंने कमरे के अंदर बेटी को फंदे से लटकता देखा। यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार घर में मनीश शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। वहीं युवती के आत्मघाती कदम उठाने से पूरा परिवार का रो-रोकर बेहाल है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed