{"_id":"69f2598b45ce21333e00dd00","slug":"the-body-of-another-woman-found-on-the-highway-challenged-the-police-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140496-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे पर मिली दूसरी महिला के शव ने दी पुलिस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे पर मिली दूसरी महिला के शव ने दी पुलिस को चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर 12 दिन के अंदर दूसरी अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस के लिए चुनौती और गहराती जा रही है। सोमवार शाम को नरसिंहपुर कछुआ के पास मिले शव की 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे सनसनी का माहौल बना हुआ है।
महिला के हाथ पर ‘केशलता’ नाम लिखा होने के बावजूद पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीं कर पाई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने आसपास के जिलों में फोटो और विवरण भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश तेज कर दी है। साथ ही गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
सैनी पुलिस ने बताया कि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं बदमाश सुनसान हाईवे को शव ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षित ठिकाना तो नहीं मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस को शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार शाम को महिला के शव की शिनाख्त करने के लिए स्थल का निरीक्षण कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
Trending Videos