{"_id":"69b705b89a0be268e002f007","slug":"the-district-won-four-gold-medals-in-the-mp-sports-competition-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138076-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सांसद खेल स्पर्धा में जिले को चार गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सांसद खेल स्पर्धा में जिले को चार गोल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कौशाल्य को जीत का प्रमाणपत्र देते अतिथि। स्रोत- खिलाड़ी
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा की मंडलीय प्रतियोगिता में शनिवार को जिले के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा एक-एक खिलाड़ी को सिल्वर व रजत पदक मिला है। सफल खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा की मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला स्टेडियम से अभ्यास करने वाले छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता में कौशल्या ने 800 मीटर जूनियर दौड़ में गोल्ड मेडल, रचना ने 800 मीटर सब जूनियर दौड़ में गोल्ड मेडल, सुषमा ने सब जूनियर गोला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और शुभम ने 800 मीटर जूनियर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया।
वहीं अनुष्का ने सब जूनियर लंबी कूद में सिल्वर मेडल और शिवम ने सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। कोच ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
Trending Videos