{"_id":"69c2e2cfb824db246d09e259","slug":"the-lack-of-speed-breakers-increases-the-risk-of-accidents-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138609-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्पीड ब्रेकर न होने से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्पीड ब्रेकर न होने से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज कादीपुर के सामने स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आए दिन हादसे का खतरा रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से मरीजों, तीमारदारों को भय रहता है। जिला अस्पताल और एमसीएच विंग के मुख्य गेट के सामने दोनों ओर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहन बेखौफ गुजर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों मरीज, तीमारदार और राहगीर गुजरते हैं। लेकिन ट्रैफिक नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार, दिनेश, अनिल ने बताया कि कई बार वाहन तेज गति से निकलते हैं और अचानक सड़क पार कर रहे लोगों को बचाने में स्थिति बिगड़ जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा जोखिम रहता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज के सामने जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और ट्रैफिक नियंत्रण के अन्य इंतजाम किए जाएं ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
-- -- -- -
:: अस्पताल के सामने रिपेटेड बार जल्द लगवाए जाएंगे ताकि वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके। मेडिकल कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए एनएचएआई से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। - हरवंश सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
Trending Videos