{"_id":"69bc4afabc418e539c0b58c9","slug":"there-was-an-empire-of-criminals-in-the-sp-government-bjp-gave-ram-rajya-dinesh-pratap-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-138346-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में था अपराधियों का साम्राज्य, भाजपा ने दिया राम राज्य : दिनेश प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में था अपराधियों का साम्राज्य, भाजपा ने दिया राम राज्य : दिनेश प्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी महिला को डमी चेक देते प्रभारी मंत्री व अन्य पार्टी के नेता। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधियों का साम्राज्य था, लेकिन भाजपा सरकार ने अपराधियों व गुंडो को समाप्त कर राम राज्य स्थापित किया है। प्रदेश में अपराध व अपराधियों को समाप्त कर जीरो टांलरेंस की नीति प्रभावी रूप से लागू की है। यह बातें बृहस्पतिवार को मां शीतला अतिथि गृह में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कही।
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्यापारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत सयारां सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया जिले के विकास के लिए सड़क, नल से जल, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से फोर लेन से जोड़ने, अयोध्या से चित्रकूट धाम तक राम वनगमन मार्ग, ड्रग वेयरहाउस आदि का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत 37137 लाभार्थियों को पक्का मकान मिला है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू चेयरमैन भोला यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos