सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves who were running away after taking diesel from the truck beat the watchman.

Kaushambi News: ट्रक से डीजल निकाल कर भाग रहे चोरों ने चौकीदार को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves who were running away after taking diesel from the truck beat the watchman.
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुलामी पुर में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे में खड़े ट्रक से डीजल निकाल कर भाग रहे चोरों ने चौकीदार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

कड़ा धाम थाना क्षेत्र कजियाना मोहल्ला के ट्रक चालक अहमद हसन पुत्र जलील ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया बुधवार की रात 11 बजे गुलमीपुर स्थित एक ढाबे में गाड़ी खड़ी कर खाना खाने के बाद आराम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टैंक से डीजल निकाल कर चोर भागने लगे। आरोप है कि ढाबे के रखवाली कर रहे चौकीदार मोहम्मद शफीक ने रोका तो चोरों ने लोहे की रॉड से हमला कर सर फोड़ दिया। घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया ट्रक के अलग द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed