सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two dumpers collide on Ismailpur bypass; driver killed.

Kaushambi News: इस्माइलपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two dumpers collide on Ismailpur bypass; driver killed.
देवीगंज बाईपास के पास दो डंपरों की भिड़ंत के बाद पलटी डंपर। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
कड़ाधाम क्षेत्र के इस्माइलपुर बाईपास के पास शुक्रवार देर रात दो डंपरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी नीरज (30) पुत्र रामनरेश डंपर चालक था। शुक्रवार रात वह खाली डंपर लेकर लेहदरी से सैनी की ओर बाईपास मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान इस्माइलपुर बाईपास के समीप सामने से गिट्टी लादकर आ रहे दूसरे डंपर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि गिट्टी से भरा डंपर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे डंपर चालक विजय शंकर पुत्र शिवकुमार निवासी मंदाह, प्रतापगढ़ को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया, जहां शनिवार भोर में उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह से कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वाहन स्वामी नीरज मिश्रा निवासी पूरे किशुनी अरखा, थाना ऊंचाहार, रायबरेली की तहरीर पर कड़ाधाम पुलिस ने दूसरे डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed