सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two parties clash over house construction, FIR lodged against 15 people

Kaushambi News: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 15 पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over house construction, FIR lodged against 15 people
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के वार्ड 11 के मारूफपुर में मकान निर्माण व दरवाजा गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 15 पर प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह अपने हमराह सिपाही के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे मारूफपुर में मारपीट की सूचना मिली।
Trending Videos

मौके पर पहुंचने पर देखा एक पक्ष के तूफैल, फुजैल, मो. कैफ उर्फ गोलू, रहनुमा, सानियां, इसरार व सानू तथा दूसरे पक्ष के सलमान उर्फ सोनू, उसमान, बब्लू, मुस्तफा, नरगिस, सना, रजिया व समा घटना में शामिल रहे। मारपीट में रजिया, सना, समा, सानू, रहनुमा, मो. कैफ उर्फ गोलू व फुजैल सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed