सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two parties clashed over a minor dispute, three people including a woman were injured.

Kaushambi News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला सहित तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a minor dispute, three people including a woman were injured.
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह रास्ते से लोडर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
Trending Videos

सिंहपुर गांव की रामकली ने बताया कि सुबह उनका भतीजा रवि लोडर लेकर रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी श्यामलाल की बेटी रास्ते में बर्तन धुल रही थी, लोडर को किनारे से ले जाने पर लोडर का डाला छप्पर से छू गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्यामलाल का आरोप है कि रवि ने जानबूझकर लोडर उनकी बेटी के बेहद करीब ले जाकर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। मारपीट में एक पक्ष से रामकली के हाथ पर धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष की खुशबू की दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई है।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed