सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unidentified woman's body found on roadside sparks panic, suspicion of murder and dumping of body

Kaushambi : सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा।

Unidentified woman's body found on roadside sparks panic, suspicion of murder and dumping of body
महिला की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी।

Trending Videos


कुछ ही देर में एसपी सत्यनारायण और सदर सीओ शिवांक सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और वह गहने भी पहने थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कार्यक्रम से लौट रही होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed