फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wedding vows exchanged at the temple, then the bride fled en route.

Kaushambi News: मंदिर में सात फेरे, फिर रास्ते में दुल्हन फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wedding vows exchanged at the temple, then the bride fled en route.
शादी का सपना लेकर अलीगढ़ से दोस्त के साथ कौशाम्बी पहुंचे युवक की हनुमान मंदिर में शादी तो हो गई लेकिन कुछ घंटे बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ 1.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के रंजीतगढ़ी गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये गुड्डू से उसकी दोस्ती हुई। उसने शादी कराने का भरोसा दिलाकर भरवारी बुलाया था। उसके बुलावे पर वह अपने साथी पंकज के साथ शनिवार सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से दोनों को टेंगाई गांव स्थित हनुमान मंदिर ले जाया गया, जहां पहले से एक युवती और एक महिला मौजूद थीं।
विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि शादी से पहले तयशुदा 1.52 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद लिए गए। इसके बाद मंदिर में चांदनी नाम की युवती से उसकी शादी कराई गई। शादी के बाद सभी ने साथ बैठकर खाना भी खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल दुल्हन को लेकर घर लौटने लगा लेकिन खोरांव के पास पहुंचते ही चांदनी और उसके साथी अचानक गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहुल ने कोखराज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुड्डू, चांदनी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।




सिराथू क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कथित दुल्हन चांदनी भी शामिल है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed