फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies after suffering electric shock while plugging in fan.

Kaushambi News: प्लग लगाते समय पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock while plugging in fan.
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेवकुपुर गांव में पंखे का प्लग लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र निवासिनी पुष्पा देवी ने बताया कि उनकी मां गीता देवी(55) पत्नी तेजबली पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उनकी चीखपुकार सुनकर दौड़े तो देखा कि वह बदहवास होकर गिरी हुई हैं। परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed