{"_id":"69cd7bb393fd87927a067bf1","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-under-suspicious-circumstances-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-139057-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद सीएचसी चायल में मौजूद पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : Police
विज्ञापन
चिल्ला शहबाजी गांव के सामने बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे कानपुर सेंट्रल से चित्रकूट धाम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी चायल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के सूबेदारगंज में तैनात आरपीएफ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह के अनुसार जीआरपी कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
बाद में मृतक की पहचान बड़े चौरसिया उर्फ राहुल (28) पुत्र स्व. मक्खन लाल चौरसिया निवासी बलदी का पूरा, खागा रेलवे क्रासिंग के समीप के रूप में हुई। वह ट्रेन में चना मूंगफली बेचने का काम करता था।
घटना की सूचना पिपरी पुलिस को दी गई, लेकिन घटनास्थल को लेकर पिपरी और चरवा पुलिस के बीच सीमा विवाद बना रहा। इसी कारण शव करीब 6:30 घंटे तक सीएचसी चायल में पड़ा रहा। बाद में चरवा कोतवाली पुलिस ने मामले को अपने क्षेत्र का मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है।
वायरल वीडियो में युवक को पैर से मारकर गिराने का आरोप
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि ट्रेन में बैठे एक युवक ने बड़े चौरसिया को पैर से मारकर नीचे गिरा दिया। वीडियो के अनुसार आरोपी युवक मृतक से सिगरेट मांग रहा था। सिगरेट न देने पर उसने पैर से धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos