फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   136 schools inspected; 12 education staff members absent.

Kushinagar News: 136 विद्यालयों की हुई जांच 12 शिक्षाकर्मी अनुपस्थित

Sun, 26 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
136 schools inspected; 12 education staff members absent.
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था परखने के लिए शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया। 136 विद्यालयों की जांच की गई। इस दौरान 12 शिक्षाकर्मी बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। इनमें एक अनुदेशक, चार सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र शामिल हैं। अनुपस्थित सभी शिक्षाकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अनिल सिंह ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रॉस चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed