{"_id":"6a65247d1c6166e8ed0969d8","slug":"stop-unnecessary-referrals-to-the-medical-college-provide-better-treatment-at-the-local-level-dm-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164477-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज से अनावश्यक रेफरल रोकें, स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज से अनावश्यक रेफरल रोकें, स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज दें : डीएम
Sun, 26 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण समिति, जिला एड्स समन्वय समिति, फाइलेरिया उन्मूलन समिति तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में होने वाले अनावश्यक रेफरल को कम करेन के साथ ही मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने, स्थानांतरित डॉक्टरों से तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने तथा एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम कम करने पर विशेष जोर दिया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को लगातार प्रेरित किया जाए। जन औषधि केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, नए आयुष आरोग्य मंदिरों की स्थापना में तेजी लाने के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान को व्यापक जनजागरूकता के साथ संचालित करें।
डीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन और क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रमों को मिशन मोड में चलाने पर बल देते हुए कहा कि इन अभियानों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों और बेहतर कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो। इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।