फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cases of stomach ache increase in children, it is important to pay attention to eating habits

Kushinagar News: बच्चों में पेट दर्द के मामले बढ़े खान-पान पर ध्यान देना जरूरी

Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cases of stomach ache increase in children, it is important to pay attention to eating habits
पडरौना। कभी धूप तो कभी बारिश का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम में बदलाव से बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 30-40 बच्चे पेट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह बाहर का फास्ट फूड, बासी खाना और दूषित पानी है। बरसात में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं इसलिए इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी में पिछले एक हफ्ते में पेट दर्द के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. सप्तऋषि भट्टाचार्य ने बताया कि रोजाना 35-40 बच्चे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ज्यादातर मामलों में फूड प्वाइजनिंग और वायरल गैस्ट्रोइंटराइटिस निकला है। उन्होंने बताया कि बारिश में नमी और गर्मी के कारण खाना जल्दी खराब होता है। सड़क किनारे बिकने वाले चाउमिन, मोमोज, गोलगप्पे और कटलेट में गंदा पानी और तेल इस्तेमाल होता है।

इसी से ई-कोली और रोटा वायरस का संक्रमण हो जाता है। उन्होंने बताया कि तेज पेट दर्द और मरोड़, बार-बार उल्टी-दस्त, बुखार, कमजोरी और भूख न लगने जैसी दिक्कत हो तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed