सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   239 couples took the seven vows... Nikah was solemnized for 27

Kushinagar News: 239 जोड़ों ने लिए सात फेरे... 27 का पढ़ाया गया निकाह

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
239 couples took the seven vows... Nikah was solemnized for 27
रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद
विज्ञापन
बांसी। नगर के रतनसेन डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 331 जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाज से विवाह हुए। इसमें 239 जोड़ों का हिंदू, 65 का बौद्ध और 27 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज अनुसार प्रशासन ने विवाह संपन्न कराया। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, एसपी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन सहित तमाम प्रशासनिक अमला व हजारों की भीड़ इसकी गवाह बनी और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
Trending Videos

सामूहिक विवाह योजना में तहसील के बांसी, मिठवल और खेसरहा ब्लाॅक के कुल 364 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसमें विवाह के लिए कुल 331 ही उपस्थित हो सके। दोपहर 12 बजे से विवाह समारोह की शुरुआत हुई। दो बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत सभी जोड़ों को सांसद, विधायक, डीएम और एसपी ने सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि के रूप में 60 हजार का चेक, 25 हजार रुपये के गृहस्थी के सामान दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार हर गरीब कन्याओं के विवाह को लेकर हर वर्ष वृहद आयोजन कर रही। आप सभी भाग्यशाली है कि एक साथ इतने लोगों का आशीर्वाद आपको मिल रहा है और हम लोग भी भाग्यशाली हैं कि इतनी कन्याओं का कन्यादान करने का सौभाग्य मिल रहा। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा सरकार बिना भेदभाव सबके साथ सामान व्यवहार कर रही है। सामूहिक विवाह योजना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। इसमें हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के गरीब जोड़े भी शामिल हैं। विधायक अपनी पत्नी वसुंधरा कुमारी और पुत्र अभय प्रताप सिंह के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, रतनसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह, जोगिंदर मिश्र उर्फ जोगी बाबा, कुबेर बारी, उद्भव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित सामूहिक विवाह  में शामिल जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed