{"_id":"699b73f0ad221c88850c3f08","slug":"certificates-given-in-legal-aid-camps-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-153967-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधिक सहायता शिविर में दिए गए प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधिक सहायता शिविर में दिए गए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार रविवार को लोहिया कला भवन में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को कान की मशीन, ट्राइसाइकिल और दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
पिछड़ा वर्ग के छात्रों को ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तहसील डुमरियांगज और नौगढ़ के स्वामित्व (घरौनी) योजना के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मत्स्य संपदा योजना, मिशन शक्ति और मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इसके अलावा, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को शिक्षा प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को विधिक परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पांडेय माैजूद रहे।
Trending Videos