{"_id":"69d180ad2d3f5792600ef4d2","slug":"a-gathering-of-memories-at-the-alumni-meet-former-students-honored-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157512-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरातन छात्र समागम में सजी यादों की महफिल, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरातन छात्र समागम में सजी यादों की महफिल, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को पुरातन छात्र समागम आयोजित हुआ। इसमें शामिल होने आए कॉलेज के छात्र-छात्राए भावनात्मक पलों और यादों से सराबोर दिखे।
मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्ति के जीवन स्वर्णिम काल होता है। जब भी साथ पढ़े मित्र मिलते हैं तो स्वयं ही कॉलेज की हंसी ठिठोली, गपसप, शिक्षकों की तरफ से हुई खिंचाई याद आ जाती है। ऐसे कार्यक्रम उन यादों को ताजा कर मन को हर्षित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गोरख राय ने की। अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने पुरातन छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. संजय सिंह व डॉ. विवेक कुमार ने किया।
इस दौरान दिलीप पांडेय, सत्यजीत कुमार द्विवेदी, शरद गुप्ता, मुरारी पाठक, रविंद्र नाथ पांडेय, राकेश पांडेय, अमरदीप शुक्ला, जावेद सिद्दीकी, अनिल मिश्रा, सुनील दीक्षित, धीरज पाठक, डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, डॉ. राजाराम जायसवाल, अनीता सिंह, सविता, अंजना वर्मा, नीरज बांका, मनोज जायसवाल, शिवेश दुबे, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos