सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A marriage hall will be built in the village in the name of Shambhu.

Kushinagar News: शंभू के नाम पर गांव में बनेगा विवाह भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A marriage hall will be built in the village in the name of Shambhu.
सिरिसिया में परिवार से मिलकर संवेदना जताते डाॅ. संजय निषाद। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
तमकुहीरोड। परसा उर्फ सिरिसिया में सोमवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद शंभू निषाद के परिवार से मिले। मत्स्य विभाग कल्याण कोष की ओर से 1.40 करोड़ की लागत से शंभू के नाम पर गांव में वैवाहिक भवन का निर्माण कराने की घोषणा किया। शंभू की पत्नी को ढाढ़स बढ़ाते हुए आर्थिक मदद दिया और अधिकारियों से सहायता राशि दिलाने का निर्देश दिए।
Trending Videos

29 जनवरी को निषाद पार्टी के संवैधानिक आरक्षण पद यात्रा के दौरान तमकुहीराज में स्वागत के दौरान बुलडोजर पर चढ़े परसा उर्फ सिरिसिया निवासी पार्टी कार्यकर्ता शंभू निषाद की मौत हो गई थी। इसी क्रम में सोमवार को तीन बजे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद मृतक के घर पहुंचे और एक घंटे तक गांव में रहे।शंभू निषाद के मौत पर दुःख जताते हुए कहा कि पार्टी की सहानभूति परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने उन्हे बताया कि उनका गांव निषाद बाहुल्य गांव है और पास से ही गंडक नदी बहती है, लेकिन गांव में कोई विशेष सुविधा न होने से समाज के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।इस पर उन्होंने मत्स्य विभाग कल्याण कोष से 1.40 की लागत से गांव में ही शंभू के नाम पर वैवाहिक मंडप बनाए जाने की घोषणा की।
साथ ही मौके पर मौजूद तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्र व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा से मृतक के परिवार को सहायता धनराशि दिलाए जाने के साथ वैवाहिक मंडप के निर्माण के लिए 75 डीसमिल जमीन का अधिग्रहण करने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डा. असीम कुमार, भाजपा नेता विजय राय, पूर्व प्रधान सतन निषाद,श्रीराम निषाद, कृष्णा निषाद सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed