सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Multipurpose hub to be built in Rajwatia

Kushinagar News: रजवटिया में बनेगा बहुद्देशीय हब

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hub to be built in Rajwatia
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज तहसील अंतर्गत बिहार सीमा से सटे रजवटिया गांव में प्रस्तावित अत्याधुनिक मल्टीमॉडल (बहुद्देशीय) हब जनपद के विकास की नई तस्वीर गढ़ेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 72.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस मल्टीमॉडल हब के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है। विद्यालय के लिए मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित की जाए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को अधिग्रहीत भूमि का समुचित सीमांकन कराते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बाउंड्रीवाल के अंतर्गत प्रस्तावित मुख्य प्रवेश द्वार को इस तरह डिजाइन करने को कहा गया, जिससे जनपद कुशीनगर की सांस्कृतिक विरासत और पहचान स्पष्ट रूप से झलके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि परियोजना के विकास हेतु भूमि को आवास विकास परिषद को हैंडओवर किया जा चुका है। अधिग्रहीत क्षेत्र में स्थित पांच छोटे तालाबों को एकीकृत कर उनके सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के निर्देश भी डीएम ने दिए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन के साथ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाई जा सके। डीएम ने यह भी अवगत कराया कि पूर्व में शासन को पांच एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित ड्राइंग भेजी गई थी, जिसे अब शासन के निर्देशानुसार नौ एकड़ क्षेत्र में संशोधित किया जाना है। इस संबंध में संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुकेश, प्रिंस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह मल्टीमॉडल हब भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और व्यापार के क्षेत्र में कुशीनगर को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed