सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aashvi won bronze medal in National Skating Competition

Kushinagar News: राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी ने जीता कांस्य पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Aashvi won bronze medal in National Skating Competition
आश्वी त्रिपाठी। 
विज्ञापन
सपहा। कुशीनगर की 11 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा आश्वी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। कुशीनगर बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी की पौत्री आश्वी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा पथिक स्टेडियम में 12 वर्ष से कम उम्र के बालिका संवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।
Trending Videos

बच्ची ने यह प्रतियोगिता रिंग रेस तथा रोड रेस में जीती है। मई माह में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी त्रिपाठी का चयन भी हुआ है। कुआलालंपुर में स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी त्रिपाठी शामिल होंगी। प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा स्थित पथिक स्टेडियम में बीते दिनों हुई थी। आश्वी नोएडा स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच की विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed