सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deputy CM Keshav will come to Fazilnagar on the 7th

Kushinagar News: सात को फाजिलनगर आएंगे डिप्टी सीएम केशव

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav will come to Fazilnagar on the 7th
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा स्थित महावीर इंटर काॅलेज परिसर में सात फरवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को डीएम, एसपी और सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तवंर, एससी केशव कुमार, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने मंच व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी, कार्यकर्ताओं और आम जनता की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम ने मंच एवं हेलीपैड की व्यवस्था समय से पूर्ण कराने, पार्किंग को सुव्यवस्थित रखने तथा यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के नए प्रयोग से बचें पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
वहीं सीडीओ ने पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। सीओ तमकुहीराज राजेश प्रताप सिंह, बीडीओ सुभाष चन्द्र, थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed