पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accusation of demanding money for a post-mortem kit

Kushinagar News: पोस्टमार्टम किट के लिए रुपये लेने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accusation of demanding money for a post-mortem kit
पडरौना। पोस्टमार्टम के हाउस के कर्मचारियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक घर की तीन लोगों की मौत दुर्घटना हो गई थी। मौत की सूचना पर पूरा गांव गमगीन हो गया था। वही पोस्टमार्टम हाउस का यह कृत्य सामने आया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों से शव किट व वाहन खर्च के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने डीएम व सीएमओ को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर इसमें संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जांच कराने और उससे संबंधित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 27 जून को हाटा कोतवाली क्षेत्र के पट्टन के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम कराने के नाम पर परिजनों से प्रति शव के 1500 रुपये की दर से 4500 सौ रुपये पोस्टमार्टम किट के लिए वसूले गए। इसके अलावा शव वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर 6500 सौ रूपये की भी मांग की गई। संजय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम किट के नाम पर सरकारी शुल्क निर्धारित है, उसे सार्वजनिक किया जाए। सरकारी शव वाहन उपलब्ध होने के बावजूद दुर्घटना में मृत लोगों के शव प्राइवेट एंबुलेंस से क्यों भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed