पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police investigating the conversion of wife and children.

Kushinagar News: पत्नी और बच्चों के मतांतरण की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the conversion of wife and children.
सुकरौली। कोतवाली हाटा क्षेत्र के पैकौली लाला गांव में पत्नी और बच्चों के कथित मतांतरण का मामला अब जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के अरविंद कुमार साहनी ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर गांव के ही एक युवक ने उनकी पत्नी और बच्चों को अपने प्रभाव में लेकर मतांतरण करा दिया। वह रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। मई में घर लौटने पर मकान बंद मिला और बाद में जानकारी हुई कि पत्नी बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर रह रही है। उन्होंने घर का सामान ले जाने और आरोपी के मतांतरण कराने वाले गिरोह से जुड़े होने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पारिवारिक विवाद पहले से चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0


गोरखपुर में प्रेसवार्ता के बाद हरकत में आया था प्रशासन

सुकरौली। पैकौली लाला गांव से जुड़ा यह मामला पहले भी प्रदेशभर में सुर्खियां बटोर चुका है। उस समय महिला ने अपने बच्चों के कथित धर्म परिवर्तन और बच्चे का खतना कराने का आरोप लगाते हुए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने की बात कही थी। इसके बाद उसने गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर अपनी आपबीती सार्वजनिक की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। कुछ जनप्रतिनिधियों और हिंदूवादी संगठनों ने भी प्रकरण को उठाया और मामला गोरखनाथ मंदिर तक पहुंचा। तत्कालीन एसपी समेत प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा और कई दिनों तक जांच-पड़ताल चली। जांच के आधार पर आरोपी युवक तथा उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और युवक को जेल भी जाना पड़ा। अब उसी प्रकरण से जुड़े युवक के साथ पत्नी के रहने और दोबारा मतांतरण कराने का मामला फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed