{"_id":"6a42dace1d03ba02be022a7c","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-lightning-while-out-for-paddy-transplantation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162779-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेई और लाइनमैन पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो लेंगे कोर्ट की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेई और लाइनमैन पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो लेंगे कोर्ट की शरण
Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ा गांव में मृतका अंगिरा देवी के घर पहुंचकर सहायता राशि का कागजात तैयार करते एसडीएम डाॅ.संत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में ट्रांसफार्मर से लगी आग महिला की मौत से बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से परिवार वालों का का कहना है कि लाइनमैन व जेई की लापरवाही सामने आने के बाद भी कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक क्यों सीमित है। विभाग की ओर से दोषियों पर अब तक प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई।
गौरतलब है कि बीते रविवार की शाम हादसे में झुलसी अंगिरा देवी का शव ग्रामीण व परिजन लेकर सरस्वती चौक पर जाम लगाकर हंगामा किया था। प्रशासन को एक मांग पत्र भी सौंपा था। एसडीएम आशुतोष कुमार व सीओ अजय सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को सुलझा लिया था। लेकिन ग्रामीण व परिजन प्रशासन के आश्वासन से सहमत नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सोमवार को दरवाजे पर बैठे लोगों में आक्रोश का रहा। इस दौरान मृतका के घर पर हादसे में क्षतिग्रस्त केबल व इलेक्ट्रिक उपकरण बोर्ड, बल्ब को बदलने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लेखपाल ने भी मृतका के घर पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।
0
सैंथवार मल्ल सभा ने दी सांत्वना
ग्रामीणों ने पूरे मामले से सैंथवार-मल्ल सभा को अवगत कराया है। संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। कहा कि पूरा संगठन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर डीएम व एसपी से वार्ता किया जाएगा। लापरवाह बिजली कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराया जाना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
0
ग्राम प्रधान ने तैयार कराई दीवार
कोहड़ा गांव में हुए ट्रांसफार्मर हादसे के बाद अब सुरक्षा को लेकर ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। दोबारा ऐसा कोई रिहायशी हादसा न हो, इसे देखते हुए ग्राम प्रधान ने स्थापित ट्रांसफार्मर के ठीक सामने सुरक्षा के मद्देनजर एक पक्की दीवार का का निर्माण करवा दिया है। ताकि कोई हादसे होने पर राहगीरों और आबादी को सीधे नुकसान न पहुंचे।
0
दूसरा ट्रांसफार्मर तीन दिन से उगल रहा धुआं
हादसे के बाद भी कोहड़ा गांव में सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। हालात यह है कि गांव में मंदिर के समीप लगा एक दूसरा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से धुआं दें रहा है। आसपास के लोगों को खतरा होने का भय सता रहा है,इसके बावजूद विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है धुआं दे रहा ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले ही लगा है।
0
पढ़ाई के लिए हर महीने मिलेगी 2500 की मदद
जानकीनगर। दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। डीपीओ एके दूबे ने बताया कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही बाल सेवा योजना के तहत इस तरह के हादसे में मां व पिता में से किसी की मौत होने पर दो बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रत्येक महीने 2500 रुपये मुहैया कराए जाते है। इस योजना का लाभ मृतका अंगिरा देवी के बच्चों को भी मिलेगा। योजना का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कागजात आदि परिजनों से संपर्क लिया जा रहा है। संवाद
यह है मामला
बीते 22 जून 2026 को कोहड़ा गांव में एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई थी। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी और खौलते हुए तेल की चपेट में आने से ठीक सामने घर में सो रहे महेश्वर सिंह (40), उनकी पत्नी अंगीरा सिंह (37), पुत्र दिव्यांश सिंह (6) और अयांश सिंह (3) बुरी तरह झुलस गए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, जहां से गंभीर हालत में महेश्वर, अंगीरा और मासूम अयांश को गोरखपुर रेफर किया गया था। इलाज के बाद पिता व पुत्र को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन अंगीरा देवी शनिवार को जिंदगी की जंग हार गईं।
0
कोट:-
ट्रांसफामर्र से हुए हादसे में विभाग की तरफ से जेई के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की दी गई थी। संबंधित एक्सईएन से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत किया गया है। वैसे हादसे से जुड़ी मौजूदा स्थिति एक्सईएन पडरौना ही बता पाएंगे। विभाग की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई पूरी कर दी गई है, अब कोई कार्रवाई नहीं होनी है। -राकेश मोहन,एसई, कुशीनगर
0
कोट:-
मृतका के घर पर गया था। सरकार की तरफ से दिए जाने वाले चार लाख रुपये की सहायता राशि मुहैया कराए जाने के लिए मृतक परिजनों से लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई पूरी करते हुए मृतक परिजनों को यह रकम उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ. संतराज सिंह बघेल, एसडीएम, कसया