{"_id":"69d96687612d996e550964a4","slug":"acid-attack-after-breaking-into-home-young-woman-dies-mother-in-critical-condition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157835-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसकर एसिड अटैक...युवती की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसकर एसिड अटैक...युवती की मौत, मां की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
मोरवन इमिलिया में मृतक काजल की फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में मनबढ़ों ने आधी रात में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीसरे की तलाश
पडरौना(कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के इमिलिया टोला पर बृहस्पतिवार की रात कमरे में सो रही लीलावती देवी और उनकी बेटी काजल पर एसिड अटैक हो गया। मां-बेटी बुरी तरह झुलस गईं। चीख सुनकर पहुंचे परिजन दोनों को रामकोला सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में काजल की मौत हो गई, जबकि लीलावती की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। काजल से मोबाइल पर बात करने वाले एक रिश्तेदार समेत दो युवकों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की। जांच के बाद वारदात में शामिल छोटेलाल खरवार और इसके दोस्त अनुज कुशवाहा को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को डीआईजी एस चन्नपा और एसपी केशव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। डीआईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है। फाेरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कमरे का ताला बंद कर दिया गया है। पुलिस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम दबिश दे रही है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात है।
इमिलिया टोला निवासी अभिषेक यादव की 58 वर्षीय मां लीलावती देवी और 23 वर्षीय बहन काजल रोज की तरह भोजन करने के बाद घटना की रात अपने कमरे में सामने चली गईं। मुख्य गेट का ताला बंद था। पिता प्रभुनाथ और बहन का बेटा अलग-अलग स्थान पर सो रहे थे।
रात को करीब डेढ़ बजे अचानक मां-बेटी की चीख सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की तरफ दौड़े। अंदर का दृश्य देख दंग रह गए। आनन फानन दोनों को रामकोला सीएचसी ले गए। वहां से दोनों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया, जबकि लीलावती का इलाज चल रहा है।
वारदात की सूचना मिलते ही रात को एसपी, सीओ और स्थानीय पुलिस पहुंच गई।
घर वालों से पुलिस ने अलग-अलग जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। अभिषेक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन से छोटू कुशवाहा और मेहदीगंज अडरौना के अभिमन्यु यादव बात करते थे। दोनों में से किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छोटू कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है। अभिमन्यु यादव की तलाश कर रही है।
Trending Videos

मोरवन इमिलिया में मृतक काजल की फाइल फोटो।- फोटो : Archive