{"_id":"69d96810cb4ed6d27d0b3a3f","slug":"gorakhpur-kolkata-summer-special-to-run-for-three-trips-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-157838-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन फेरे चलेगी गोरखपुर-कोलकाता समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन फेरे चलेगी गोरखपुर-कोलकाता समर स्पेशल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रूट पर 12 से 27 अप्रैल के बीच तीन फेरों के लिए गोरखपुर-कोलकाता समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। समय सारिणी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 10:05 बजे गोरखपुर से कोलकाता के लिए और प्रत्येक सोमवार को सुबह 08:25 बजे कोलकाता से गोरखपुर तक चलाई जाएगी। इसके पहले भी पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रेल मार्ग पर दो समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशाेक कुमार ने बताया कि गर्मी के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी दे चुकी है। इसमें से दो अप्रैल से 27 जून के बीच 13 फेरा के लिए लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल और छह अप्रैल से 15 जुलाई के बीच 15 फेरा के लिए छपरा-पठानकोट साप्ताहिक समर स्पेशल संचालित की जा रही है।
इसके अलावा रेल प्रशासन ने इस रूट पर तीसरी स्पेशल ट्रेन के रूप में 05032/05031 गोरखपुर-कोलकाता समर एक्सप्रेस ट्रेन को 12 से 27 अप्रैल के बीच तीन फेरा के लिए मंजूरी दी है। इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे की तरफ से समय सारिणी घोषित कर दी गईहै। घोषित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 10:05 बजे से गोरखपुर से चल कर 10:38 बजे कप्तानगंज, 11:00 बजे रामकोला, 11:32 बजे पडरौना, 12:08 बजे तमकुहीरोड, 13:00 बजे थावे, 13:50 बजे सिवान पहुुंचेगी।
इसके बाद सोनपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए दूसरे दिन 05:40 बजे कोलकाता पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सोमवार की सुबह 08:25 बजे से कोलकाता से चल कर विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 23:15 बजे छपरा, 00:15 बजे सिवान, 01:00 बजे थावे, 01:35 बजे पडरौना, 02:35 बजे रामकोला, 03:15 बजे कप्तानगंज होते हुए 04:30 बजे गोरखपुर पहुुंचेगी।ल
Trending Videos