सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher Brutalizes 5-Year-Old Student; Condition Critical

Kushinagar News: शिक्षक ने 5 वर्षीय छात्रा से की दरिंदगी, हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher Brutalizes 5-Year-Old Student; Condition Critical
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पर पांच वर्षीय मासूम छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कक्षा एक में पढ़ने वाली पांच वर्ष की मासूम बच्ची शुक्रवार को स्कूल से बदहवास हालत में घर लौटी। उसकी हाल देख परिवार वाले सन्न रह गए। बच्ची ने परिजनों को सिलसिलेवार शिक्षक की दरिंदगी के बारे में बताया। परिजनों ने जब देखा कि बच्ची का रक्तस्राव नहीं रुक रहा है, तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।वे आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान बच्ची की स्थिति में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रविंद्रनगर थाने की पुलिस टीम ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस आरोप की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि पीड़िता का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। मामले में तरयासुजान थाने को पुलिस को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। घटना की सत्यता को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed