सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Irregularities in Toilet and Housing Construction; Protest Held at Collectorate Complex

Kushinagar News: शौचालय व आवास निर्माण में धांधली का आरोप, कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Irregularities in Toilet and Housing Construction; Protest Held at Collectorate Complex
कलेक्ट्रेट सभागार में शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाकर ग्राम प
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव में हुए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुग्रीव जायसवाल उर्फ झिनकू बाबू ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बताया कि तिवारी पट्टी ग्राम सभा के शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए घोटाले की शिकायत गत वर्ष अगस्त में की गई थी। लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 5-6 माह बीतने के बाद नामित अधिकारी उप श्रम आयुक्त पडरौना व अभियंता ग्राम विकास सेवरही मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। जांच अधिकारियों ने शौचालय व आवास निर्माण संबंधित अभिलेखों की मांग की, लेकिन प्रधान व उनके पति ने किसी भी अभिलेख को दिखाने से इनकार कर दिया। जांच अधिकारी बैरंग वापस लौट आये। उन्होंने डीएम से सक्षम अधिकारी नामित कर शिकायत की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष यादव, अब्दुल मजीद अंसारी, कृष्णा वर्मा, अरविंद प्रजापति, शैलेश कुमार बंटी, उपेंद्र कुशवाहा, ओम प्रकाश भारती, सतीश चंद, दिनेश गुप्ता, रईस ठाकुर, मिठू गोंड, संजय कुशवाहा, कृष्णा यादव, सुदामा साहनी, राजकिशोर मिश्र, मुस्तकीम अंसारी, उमा निषाद, विंदेश्वरी भारती आदि मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed