{"_id":"69dd5b1c098b80c1ca0c9725","slug":"apan-bharat-basela-bhai-mati-wale-gaon-mein-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158048-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आपन भारत बसेला भाई माटी वाले गांव में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आपन भारत बसेला भाई माटी वाले गांव में...
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
जोगियां जनूबी पट्टी में आयोजित लोकरंग महोत्सव में कला का प्रदर्शन करते संभावना कला मंच गाजीपुर
विज्ञापन
फाजिलनगर। सांस्कृतिक भड़ैती, फूहड़पन के विरुद्ध जन संस्कृति के संवर्धन के लिए क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी में आयोजित दो दिवसीय 19वें लोकरंग महोत्सव का समापन हो गया।
आयोजक ने अतिथियों और लोक कलाकारों को लोकरंग का मोमेंटम भेंट करते हुए पुनः अगले वर्ष आने का न्यौता दिया। दूसरे दिन के लोकरंग का शुरुआत लोकरंग सांस्कृतिक समिति के लोक अभियान में संभावना कला मंच के सहभागिता पर हुआ।
महोत्सव की दूसरी रात प्रेरणा कला मंच वाराणसी के विजय प्रकाश, सुजीत कुमार, किशन कुमार और अजीत कुमार ने जनगीत ...आपन भारत बसेला भाई माटी वाले गांव में.. प्रस्तुत कर अभिभूत कर दिया। थारू रीदम कला प्रशिक्षण संस्थान हरनाटाड़ पश्चिम चंपारण की टीम ने टीम लीडर संजय प्रसाद के नेतृत्व में झमका, झरखा और जंतजारी की प्रस्तुति देकर सबको रोमांचित कर दिया। खूंपई कल्चरल अकादमी पंचाली डेब्बारमा नार्थ बानामालीपुर अगरतल्ला की टीम ने लेबांग बोमानी डांस की प्रस्तुति देकर त्रिपुरा के लोक कलाओं से परिचित कराया। कहानीबाज़ थियेटर सोसाइटी रायगढ़ के गौरव मोरकर, परमानंद पांडेय, प्रेरणा देवांगन, रीतांक शर्मा, शैली यादव, प्रियंका देवांगन संस्कृति सिंह आदि ने करमा, विवाह गीत और नाचा की प्रस्तुति देकर सबको रोमांचित कर दिया अफगान कव्वाल देवा शरीफ बाराबंकी के मुख्य गायक गुलाम अब्बास ने अपने साथी कलाकार उजैर वारसी, अकिल अहमद, साबाद वारसी, आमिर वारसी, कुमार वारसी तथा जिया वारसी के साथ कव्वाली की प्रस्तुति देकर लोग सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। त्रिपुरा अगरतला की टीम ने अपने ममिता डांस की शानदार प्रस्तुति से लोक कलाओं को जीवंत कर दिया। प्रेरणा कला मंच बनारस की टीम ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी मंदिर- मस्जिद का नाट्य रुपांतरण नाटक अमानत का सजीव मंचन से हुआ। इसके अलावा रंजीत राज, अजय पाल, विजय प्रकाश, अजीत गौरव, किशन कुमार, सुजीत गौरव, गणेश गौतम और अशोक पटेल ने नाटक का मंचन किया।
आयोजक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि संभावना कला मंच ने लोकरंग को नए ऊंचाई देने का कार्य किया है। इस पूरे आयोजन में संभावना कला मंच गाजीपुर के टीम के कलाकारों का विशेष योगदान है जिन लोगों ने अपनी चित्रकारी और रंग-रोगन से पूरे गांव को कला गांव में परिवर्तित कर दिया था।
Trending Videos