सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arjun Elected President and Om Prakash Unanimously Elected Manager

Kushinagar News: अर्जुन अध्यक्ष व ओम प्रकाश निर्विरोध प्रबंधक चुने गए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Arjun Elected President and Om Prakash Unanimously Elected Manager
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में रविवार को बुद्ध एवी स्कूल सोसाइटी की साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में साधारण सभा के सदस्यों का कोरम पूरा होने के पश्चात नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें सर्वसम्मति से गवर्निंग बॉडी का चुनाव और सोसाइटी प्रबंध समिति का निर्विरोध गठन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति और आगामी शैक्षणिक सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडे अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए, जिस पर अध्यक्ष ने अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की।
Trending Videos

चुनाव प्रक्रिया के तहत अर्जुन सिंह मजीठिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव एवं प्रेम कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और ओम प्रकाश दुबे को निर्विरोध प्रबंधक (मैनेजर) चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और विद्यालय के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आई ए खान, सूर्य प्रकाश, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश राय, हरिकेश सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed