सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Event Held in Sukrauli on Parashuram Jayanti; Pledge Taken to Work for the Welfare of Society

Kushinagar News: सुकरौली में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम, समाजहित में कार्य करने की ली शपथ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Event Held in Sukrauli on Parashuram Jayanti; Pledge Taken to Work for the Welfare of Society
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
Trending Videos


मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, साहस और न्याय का प्रतीक है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र मणि,सुभाष पांडेय, क्रिश्चन्द दुबे,रविशंकर तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता करने पर विशेष जोर दिया। युवाओं से अपील की गई कि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और शिक्षा, स्वच्छता व सेवा जैसे कार्यों में आगे आएं।कार्यक्रम का संचालन उमेश तिवारी और अध्यक्षता वीरेंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed