सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Substance Abuse: The Biggest Obstacle to the Development of the Musahars

Kushinagar News: मुसहरों के विकास में नशा सबसे बड़ी बाधा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Substance Abuse: The Biggest Obstacle to the Development of the Musahars
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल बेलवा स्थित मुसहर बस्ती में नशा मुक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नाहरछपरा, कुर्मौल और जंगल बेलवा गांव के मुसहर समाज के लोग शामिल हुए उन्हें नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि मुसहर समाज के विकास और तरक्की के रास्ते में नशा सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। नशे के कारण ही मुसहर समाज में घरेलू हिंसा और अपराध बढ़ रहे हैं। इससे महिलाओं की स्थिति दयनीय हो रही है। परिवारों को अपनी जमीन तक गिरवी रखनी पड़ रही है। उन्होंने लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। जो भी व्यक्ति नशा त्याग कर मुख्यधारा से जुड़ेगा, उसे विशेष रूप से सम्मानित कर समाज में एक नई पहचान दी जाएगी। चौपाल का संचालन मनोज गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुमार, चन्दन पांडेय, बेलास मुसहर, नगीना मुसहर, कैलाश मुसहर, शनिचरी देवी, मैना देवी, सुगिया देवी, भीम प्रसाद, सिंगासन प्रसाद, भुलई मुसहर, धनई मुसहर, फेकू मुसहर, बिगनी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed