सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hymns Resound in Temples on Somnath Swabhiman Parv; Kushinagar Immersed in Devotion.

Kushinagar News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवालयों में गूंजे भजन, भक्ति में सराबोर हुआ कुशीनगर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hymns Resound in Temples on Somnath Swabhiman Parv; Kushinagar Immersed in Devotion.
विज्ञापन
कसया। जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा उल्लास और सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर एवं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला प्रशासन व संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न शिवालयों में भव्य आयोजन किए गए।
Trending Videos

इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण के साथ सोमनाथ यात्रा के इतिहास से जुड़ी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। कसया नगर स्थित प्राचीन श्रीनाथ जी शिव मंदिर में नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा किरन राकेश जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और एसडीएम डाॅ. संतराज सिंह बघेल की उपस्थिति में भगवान भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन किया गया। यहां सुनील मिश्रा, दिनेश तिवारी (भोजपुरिया) एवं उनकी टीम ने शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसी क्रम में बिरला शिव मंदिर में तहसीलदार धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में पूजन संपन्न हुआ, जहां अतुल कुमार भारती ने भजनों की प्रस्तुति दी। कुबेरस्थान, करहिया (नर्सरी), रामकोला के अमवा मंदिर सहित जनपद के अन्य शिवालयों में भी भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के शिव सरया मंदिर, तमकुही राज मंदिर एवं बगही शिव मंदिर (पटहेरवा) में राधेश्याम त्यागी की टोली ने शिव महिमा का गुणगान किया। फाजिलनगर स्थित शिव मंदिर में भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं पडरौना नगर में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य राजकीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया, जिससे आमजन ने उत्सव की भव्यता का अनुभव किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति विभाग के धीरेंद्र कुमार मिश्र, हिमांशु प्रजापति और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिवालयों में महंतों, पुजारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed