सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Artisans and farmers were honored with certificates of appreciation and awards.

Kushinagar News: शिल्पकारों व किसानों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Artisans and farmers were honored with certificates of appreciation and awards.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के नौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन में चल रहे कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में किसान, मजदूर, शिल्पकार, मैकेनिक तथा असंगठित क्षेत्र आदि के नव प्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें नव प्रवर्तकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व पुरस्कार प्रदान किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा, नीलम राय, निशा यादव ने किया। इसमें विभिन्न क्षेत्र के 25 नव प्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान वुड क्राफ्ट के लिए इसरार अहमद, द्वितीय पुरस्कार हैंड क्राफ्ट के लिए गौसिया खातून, तृतीय पुरस्कार उमेश मौर्य को जानवरों के लिए झटका मशीन तथा सांत्वना पुरस्कार लक्ष्मी वर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, रीता देवी, जन्नतुनिशा, दीनबंधु त्रिपाठी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के रूप में 8000 रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सीडीओ ने नवाचार को प्रोत्साहित किया तथा असंगठित क्षेत्र के महिलाओं एवं किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने नव प्रवर्तकों के द्वारा किए गए नवाचार को दिशा देने के लिए सीएम युवा एप तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप के लिए जनमानस को जानकारी प्रदान की।
वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद्र, डॉ. तरुण कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी ने उन्नत कृषि, मत्स्य पालन तथा वानिकी आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महेश मौर्या एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लोकगीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान डॉ. नीतू यादव, मुरलीधर जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सर्वजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed